फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   roadways bus

आज से दिल्ली मार्ग पर चलेंगी 60 बसें

Sat, 12 Mar 2022 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
roadways bus
आज से दिल्ली मार्ग पर चलेंगी 60 बसें
विज्ञापन

होली को देखते हुए परिवहन निगम ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। होली पर्व नजदीक है। जिले में बड़ी संख्या में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से लोग त्योहार मनाने के लिए आते हैं। त्योहार के बाद उन्हें वापस भी जाना होगा। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर 60 बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें 22 मार्च तक चलेंगी।
17 मार्च को होली है, ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों का आना होगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश निगम द्वारा बसों को दिल्ली मार्ग पर अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाने के निर्देश उच्चाधिकारियों से एआरएम को मिले हैं। रविवार से 22 मार्च तक दिल्ली रूट पर 60 बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली के त्योहार पर निगम द्वारा चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए 10 दिन तक ड्यूटी व तीन हजार किलोमीटर बस चलाने पर 4000 रुपये, नौ दिन ड्यूटी और 2700 किलोमीटर बस चलाने पर 3150 रुपये दिए जाएंगे। वहीं वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 10 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये व नौ दिन ड्यूटी करने पर 1000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चुनाव से नहीं लौटीं 24 बसें
विधानसभा चुनाव में जिले से 75 बसें गईं थी। जहां पांचवें चरण के बाद 26 बसेें लौट आई थीं। जबकि 54 बसें वापस नहीं आई थीं। शुक्रवार से शनिवार की दोपहर तक डिपो मेें 30 बसें और आई हैं। 24 बसें अब तक नहीं आईं हैं।
रविवार से डिपो की 60 बसें दिल्ली रूट पर भेजी जाएंगी। त्योहार पर निगम की बसों से आने वाले किसी भी यात्री को परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।
- राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed