{"_id":"680f739cef6f6ed99905b576","slug":"roadways-bus-collides-with-truck-passengers-narrowly-escape-etah-news-c-163-1-eta1003-132863-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज बस ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज बस ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
Mon, 28 Apr 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में ट्रक से हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।
- फोटो : जलेसर में ट्रक से हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।
जलेसर। हाथरस रोड पर नगला चांद के पास सोमवार को रोडवेज बस माेरंग से लदे ट्रक से टकरा गई। बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। बड़ा हादसा टलने पर पूरे दिन इसकी चर्चा रही।
मोरंग से लदा ट्रक सोमवार की सुबह जलेसर से हाथरस जा रहा था। हाथरस से रोडवेज बस यात्रियों को लेकर जलेसर आ रही थी। नगला चांद पर एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस और ट्रक टकरा गए। इसमें यात्री तो घायल नहीं हुए, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।
लोगों का आरोप है कि मोरंग से लदा ट्रक ओवरलोड था। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रकों का गुजरना होता है। पुलिस के गंभीरता से न लेने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद