{"_id":"628f791fc09fd82dbc47425c","slug":"roadways-bus-collided-with-container-from-behind-13-passengers-injured-etah-news-agr5347650106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, 13 यात्री जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, 13 यात्री जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक रोडवेज बस चलते कंटेनर में पीछे से भिड़ गई। इससे बस में सवार 13 यात्री मामूली रूप से जख्मी हो गए। अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत विरामपुर हाईवे पर बुधवार रात करीब एक बजे फर्रुखाबाद डिपो की बस आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसी।
बस में सवार फर्रुखाबाद जनपद के गांव राजपुर निवासी अभिनव, शिवम, श्याम बिहारी हरदोई जनपद के पचदेवरा निवासी सत्यवीर सिंह, फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला घोड़ा नकाश चौकी निवासी प्रताप, ग्वालटोला निवासी कृष्णगोपाल, नाला मन्नार निवासी शिवम, तिकोना निवासी श्याम सिंह, अनीता, कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज निवासी मौसम, गाजियाबाद के इंद्रापुरी निवासी पिंकी, मोहित, नोएडा के सेक्टर 68 निवासी साधना सैनी घायल हो गईं। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जो प्राथमिक उपचार लेकर गतंव्यों के लिए रवाना हो गए।
उधर, कासगंज रोड पर नगला ख्याली के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे संभल जनपद के आलमपुर निवासी शरीफ व वीरेंद्र घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव गोलाकुआं के पास एक कंटेनर बेकाबू होकर नहर में गिर गया। इसमें चालक नगला सुम्मेर निवासी विवेक और उसके गांव का ही राजबहादुर घायल हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर के समय मलावन से के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
इसमें सवार मैनपुरी जनपद के औंछा निवासी रवि यादव व मलावन के गांव सलेमपुर खीरी निवासी नीरज देवी घायल हो गईं। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि विरामपुर के पास एक कंटेनर में रोडवेज बस जा घुसी। इससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें लगी हैं।