फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roads kept getting red, accidents took 278 lives

सड़कें होती रहीं लाल, हादसों ने ली 278 की जान

Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roads kept getting red, accidents took 278 lives
एटा। ए भाई जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी, दाएं ही नहीं बाएं भी, गाने का संदेश यातायात नियमों में सटीक बैठता है। जिसके लिए परिवहन विभाग लोगों को जागरूक भी करता है। इस साल तीन सड़क सुरक्षा अभियान चलाए गए, लेकिन यह बौने दिखे और साल भर में 513 सड़क हादसे हो गए। जिनमें 278 लोगों की जान चली गई, साल भर सड़कें खून से लाल होती रहीं।
विज्ञापन

जिले में जनवरी से लेकर नवंबर तक वर्ष 2017 में 500 हादसों में 270 व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई थी। जबकि इतने ही लोग घायल हुए थे। वर्ष 2021 के आंकड़ों पर गौर करें तो 513 सड़क हादसे हुए। जहां 278 व्यक्तियों ने जान गंवाई। इस दौरान 240 व्यक्ति घायल हुए। इनमें अस्सी प्रतिशत हादसे यातायात नियमों के उल्लंघन और चालक की लापरवाही के कारण हुए। वहीं 20 प्रतिशत हादसों में ब्लैक स्पॉट, मौसम, सड़क की बनावट, मोड़, इंजन में कमी, ब्रेक-पैडल की खराबी जैसी वजह रहीं।
विज्ञापन

बीते वर्ष से 143 अधिक हुए हादसे
जिले में बीते वर्ष से 143 अधिक हादसे हुए। 2020 में जहां 370 सड़क हादसे हुए। वहीं वर्ष 2021 में 513 सड़क हादसे हुए हैं। इसमे 278 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष हादसे मृतक
2017 500 270
2018 460 292
2019 529 272
2020 370 209
2021 513 278
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed