{"_id":"6172ffdca1361226d0348fc0","slug":"roadmap-made-to-control-dengue-in-the-city-etah-news-agr512297261","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में डेंगू पर काबू पाने के लिए बनाया रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में डेंगू पर काबू पाने के लिए बनाया रोडमैप
विज्ञापन
नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष पति राकेश गांधी को सुझाव देते आईएमए के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले के कई स्थानों पर डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शहर के हालात भी ठीक नहीं हैं। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने के साथ ही सहयोग के लिए भी आगे आई है। शुक्रवार को नगर पालिका में जिम्मेदारों संग बैठक कर हालातों पर काबू करने के लिए रोडमैप बनाया गया। आईएमए के सुझाव पर पालिका प्रशासन ने सफाई नायकों संग बैठक कर शनिवार से ही कार्रवाई कराने की योजना बनाई।
आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र शर्मा ने कहा कि निजी चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों व सभी प्रभावशाली लोगों के समन्वय के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिला महासचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कड़े शब्दों में स्पष्ट कहा कि हालात बेहद ज्यादा खराब हैं। हम लोगों के पास बेड खाली नहीं बचे। लोग अपने गद्दे लाकर जमीन पर इलाज करा रहे हैं। कारों में मरीजों को बैठाकर ड्रिप लगानी पड़ रही हैं। पालिकाध्यक्ष के पति राकेश गांधी ने पालिका पर उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप सुझावों पर अमल करने की हामी भरी।
पालिका लगाए डेंगू टैक्स: डॉ. आशुतोष
बैठक के दौरान पालिका प्रशासन की ओर से आर्थिक समस्या की बात भी सामने आई। इस पर आईएमए महासचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि जनहित और जनस्वास्थ्य के लिए पालिका सख्त बने। साल में एक बार 200-300 रुपये का डेंगू टैक्स लागू किया जाए। इससे मिलने वाले राजस्व से फॉगिंग मशीन, एंटी लार्वा दवाएं, अतिरिक्त मानव संसाधन जुटाया जा सकता है।
विज्ञापन
सरकार घोषित नहीं कर रही महामारी: पीआरओ
आईएमए के पीआरओ मुकुल नारायण जौहरी ने कहा कि डेंगू महामारी का रूप ले चुका है, लेकिनसरकार घोषणा नहीं कर रही। मौतों को भी छिपाया जा रहा है। पालिका की ओर से सफाई, स्प्रे, फॉगिंग की प्लानिंग और ऑर्डर होते हैं, लेकिन हकीकत में काम नहीं हो रहा। स्थिति यह है कि शाम के समय खिड़की-दरवाजे खोलते ही मच्छर-कीटों का हमला हो जाता है।
बैठक में इन प्रस्तावों पर बनी सहमति
- हर वार्ड में एक कर्मचारी स्प्रे मशीन के साथ पहुंचकर नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करेगा।
- ट्रैक्टर-टैंकर के जरिये दवाओं का स्प्रे किया जाएगा।
- खराब मशीन को सही कराकर हर दिन छह वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी।
- नालियों, खाली प्लॉटों की सफाई के साथ ही सक्शन मशीन से जलभराव समाप्त कराया जाएगा।
- पालिकाध्यक्ष, प्रतिनिधि और सभासद मोहल्लों में पहुंचकर फॉगिंग, स्प्रे और सफाई कार्य की मॉनीटरिंग करेंगे।
- फॉगिंग से पहले संबंधित इलाके में आधे घंटे पहले एनाउंसमेंट कराया जाए, जिससे लोग खिड़की दरवाजे खोल दें और धुआं अंदर घरों तक जाकर असर करे।
- वार्ड के दो-तीन प्रभावशाली लोगों को साथ लेकर लोगों को गंदगी न करने, फुल कपड़े पहनने और मच्छर रोधी संसाधन इस्तेमाल करने को जागरूक किया जाएगा।
- सफाई, फॉगिंग, स्प्रे आदि की शिकायत दर्ज कराने के लिए हैल्पलाइन नंबर 8279998790 जारी किया गया।