फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident,one dead

सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल

Sun, 06 Dec 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
road accident,one dead
एटा। जिले में शनिवार की देर शाम अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। जब कि सात लोग घायल हो गए। चार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। मृतक ट्रक की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया था।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव बावली के पास शनिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजे विजय सिंह पुत्र धूरी सिंह और राहुल पुत्र उदयवीर निवासीगण कासोन थाना बागवाला घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से गंभीर हालत में विजय सिंह को रेफर कर दिया गया। परिजन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई, स्वजनों ने फिर भी चिकित्सकों को दिखाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर जीटी रोड गोशाला के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार हरीओम पुत्र अजब सिंह और इनकी मां शारदा देवी निवासी खरगपुर थाना मिरहची घायल हो गए। हरीओम को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजा पुत्र रविंद्र और आशू पुत्र शंकर निवासीगण नगला बरोजा थाना रिजोर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव बावसा के पास बाइकों की भिड़ंत में मोहित पुत्र रमेशचंद्र निवासी हिम्मतपुर घायल हो गया, इसको आगरा रेफर किया गया है। जबकि अन्य हादसे में विमल कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी पहाड़पुर थाना जैथरा गंभीर रूप से घायल हो गया, अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed