फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident

कोहरे में खड़े ट्रक से टकराई कार, फिरोजाबाद के तीन लोग घायल

Tue, 21 Jan 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
road accident
एटा। कोहरे के कारण मंगलवार को खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में फिरोजाबाद के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एटा-अलीगंज रोड स्थित गांव हरनावली थाना बागवाला के पास मंगलवार सुबह खड़े ट्रक से ईको कार टकरा गई। कार में सवार नईम पुत्र बाहिद खां, मदानी पुत्र समसुद्दीन और आसिफ पुत्र आरिफ निवासी मोहल्ला कोहिनूर कारखाना थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। तेज आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो दुर्घटना स्थल पर जा पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि कार सवार कायमगंज में एक पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे तभी हरनावली के पास हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन

-----------
बाइक की चपेट में आने से महिला घायल
एटा। कोतवाली नगर स्थित बनगांव रोड पर महिला रूबी (22) पत्नी अवधेश कुमार पैदल जा रही थी तभी बाइक की चपेट में आ गई। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने सिर में चोट होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। परिजन महिला को आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed