फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident

कोहरे में भिड़े रोजवेज-ट्रक, कार-मैक्स से टकराई, सात घायल

Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
road accident
एटा। जीटी रोड स्थित चौथा मील के पास रविवार की घने कोहरे की वजह से रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत में ट्रक का चालक और रोडवेज बस चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शिकोहाबाद रोड पर खड़ी मैक्स से सुबह चार बजे कार टकरा गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोग फिरोजाबाद के घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित चौथा मील के पास रात दो बजे एटा की ओर से दिल्ली जा रही फर्रूखाबाद डिपो की रोडवेज बस और अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक में घने कोहरे के कारण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक इरशाद (45) पुत्र लाल मोहम्मद और क्लीनर नईम पुत्र नन्हे निवासी अतरौली जिला अलीगढ़ घायल हो गए जबकि रोडवेज का चालक गनेश बाबू (35) पुत्र सोने लाल निवासी गढ़ी अशरफ अली मऊ दरवाजा फर्रूखाबाद घायल हो गया। इरशाद और नईम को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित गांव निधौली खुर्द के पास सुबह चार बजे कोहरे की वजह से खड़ी मैक्स से कार टकरा गई। कार सवार शबाना खानम (42) पत्नी बकार अहमद, निखातारा (65) पत्नी जुल्फिकार अली, राबिया तब्सुम (30) पत्नी इमरान खां और चालक खालिद (25) पुत्र इकबाल निवासी रामगढ़ रोड फिरोजाबाद घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से शबाना खानम को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed