फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   RO engaged with six and a half lakh rupees is lying dry

सूखे पड़े हैं साढ़े छह लाख रुपये से लगे आरओ

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
RO engaged with six and a half lakh rupees is lying dry
रामदरबार के सामने लगा आरओ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। गर्मी शुरू हो गई है, लोग प्यास बुझाने के लिए पानी के स्रोत तलाशने लगे हैं। नगर पालिका ने लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए आरओ मशीनें लगा दी हैं, लेकिन अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं किए गए हैं। टोंटियां तक नहीं लगाई गई हैं। जिसके चलते करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से लगे ये आरओ सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

जिसकी वजह से लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों के सहारे ही हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख पांच स्थानों पर फरवरी में करीब साढ़े छह लाख की लागत से पानी के आरओ लगाए हैं। इसमें एक आरओ की लागत करीब एक लाख 28 हजार रुपये है। एक आरओ की क्षमता करीब 50 लीटर पानी निकालने की है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लगा आरओ नहीं हुआ चालू
नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थान रोडवेज बस स्टैंड पर पानी का आरओ लगाया है। यहां पर तमाम यात्री दिन भर आते-जाते रहते हैं, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग प्यास बुझाने के लिए आसपास की दुकानों से पानी की बोतल खरीद कर पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदरबार पर लगा आरओ भी बना शोपीस
जीटी रोड स्थित शहर के प्रमुख मंदिर राम दरबार के सामने नगर पालिका परिषद द्वारा पानी का आरओ लगाया गया है। यहां पर लगे आरओ में टोंटी तक नहीं लगाई गई है, जिससे लोगों को पानी नसीब हो सके। यहां से लोग दिल्ली अलीगढ़ की ओर जाने वाली बसों का इंतजार करने के लिए खड़े हो जाते हैं, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed