फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rigging in government blankets, case filed against the company

Etah News: सरकारी कंबलों में हेराफेरी, कंपनी पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Mar 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rigging in government blankets, case filed against the company
एटा। सरकारी कंबलों में हेराफेरी करने वाली सप्लायर फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसने घटिया गुणवत्ता भेजकर उच्च गुणवत्ता के कंबलों के बिल लगा दिए। जिस पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दैवीय आपदा सहायता के अंतर्गत सरकार पैसा मुहैया कराती है। जिस पर जिला प्रशासन की ओर से कंबल खरीदकर गरीब, जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाते हैं। इस सर्दी में निविदा के माध्यम से यूपी इंडस्ट्रियल कोपरेटिव एसोसिएन (यूपीका) लिमिटेड सर्वोदय नगर कानपुर को कंबलों का ऑर्डर किया।
विज्ञापन

जिस पर यूपीका द्वारा कंबल भेज दिए गए, लेकिन ये सैंपल वाले कंबल की गुणवत्ता के अनुसार नहीं थे। जबकि बिल अच्छी गुणवत्ता के कंबलों के हिसाब से 14.95 लाख रुपये का भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह के आदेश पर कलेक्ट्रेट के मुख्य राजस्व लेखागार बच्चनलाल ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सरकार से हुए अनुबंध के मुताबिक दिलाए गए नमूने के अनुसार कंबल उपलब्ध नहीं कराए गए। जबकि अच्छी गुणवत्ता के कंबलों के फर्जी बिल बनाकर भेजे गए हैं। बे

ईमानी की नीयत से अधिक लाभ कमाने के आशय से यह हरकत की गई है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आपूर्तिकर्ता संस्था के संबंधित लोगों से पूछताछ कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed