फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Returning board exams of two students killed in the accident

बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की हादसे में मौत

Wed, 24 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 24 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Returning board exams of two students killed in the accident
ट्रिपल राइडिंग में एक साथ दो छात्रों की मौत हो गई। नया गांव थाना अंतर्गत सिमरा नगला गांव निवासी इंटरमीडिएट छात्र अवधेश, अमन, विनय बुधवार शाम बाइक पर सवार को होकर अलीगंज से बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में अवधेश और अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अलीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत सें परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। दुर्घटना के बाद चालक कार खाई में छोड़ कर फरार हो चुका है।
विज्ञापन

सिमरा नगला निवासी कामता का 19 वर्षीय बेटा अवधेश और श्योराज का 18 वर्षीय बेटा अमन अपने साथी फीरोजाबाद जिले के सिरसागंज निवासी रिश्तेदार विनय के साथ बुधवार को अलीगंज स्थित गौतमबुद्ध नगर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस की माने तो सिमरा नगला से कुछ पहले पहुंचते ही सामने से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो कार बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। राहगीरों ने जब तक घायलों को संभालते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया, तब तक अवधेश और अमन घटनास्थल पर तड़प कर दम तोड़ चुके थे। जबकि रिश्तेदार विनय गंभीर रुप से घायल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतकों और घायल की शिनाख्त कर परिवारीजनों को सूचना देकर बुलाया और घायल और दोनों शवों को लेकर सीएचसी अलीगंज पहुंची। यहां से गंभीर रुप से घायल विनय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दो युवकों की हादसे में अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का सन्नाटा पसर गया है। नयागांव थाना पुलिस ने बोलेरो कार और मृतकों की बाइक कब्जे में लेकर बोलेरो कार के चालक की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed