{"_id":"60e6f85a8ebc3e9eb00d9e1d","slug":"retired-teacher-dies-due-to-bike-collision-etah-news-agr498945314","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सड़क किनारे बैठे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत बाइक की टक्कर से हो गई। वहीं मैक्स की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हुए हैं। जबकि अन्य हादसे में दो लोगों के चोटें आई हैं। थाना जैथरा क्षेत्र में दरियावगंज रोड स्थित गांव नगला बली के पास बुधवार रात सेवानिवृत्त शिक्षक सोवरन सिंह (70) निवासी नगला खूबी हादसे का शिकार हुए। उनके भतीजे जसवीर सिंह ने बताया कि वह नाती के साथ बाइक से देर शाम घर लौट रहे थे। तभी बाइक पंचर हो गई। नाती बाइक का पंचर सही कराने चला गया।
जबकि सोवरन सिंह सड़क किनारे बैठ गए। तभी बाइक सवार सुदीप कुमार निवासी खेतूपुरा ने तेजी व लापरवाही से चलाकर सोवरन सिंह को टक्कर मार दी। बाद में बाइक सवार को पकड़ लिया गया। इस हादसे में सोवरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी जैथरा लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जिनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव धोलेश्वर के पास मैक्स पिकअप की टक्कर लगने से यहीं का निवासी बाइक सवार देवेंद्र सिंह और साढू़ का बेटा आकाश कुमार निवासी गांव सुनाव थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। अन्य हादसों में शीलेंद्र निवासी मोहल्ला नेहरू नगर जैथरा और राजकुमार निवासी पाढ़म थाना जसराना जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं।