फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report on 250 unknown people who jammed

जाम लगाने वाले 250 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 17 Sep 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 सितंबर को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।एसडीएम जलेसर सहित सीओ व कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा था।इसी को लेकर थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने 250 महिला व पुरुषों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Report on 250 unknown people who jammed

विस्तार

एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 सितंबर को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान चार घंटे तक जाम लगा रहा था। मामले को लेकर थाने के उपनिरीक्षक ने 250 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मुसियार निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार की 15 सितंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुस्साए परिजन ने नगला गोदी के पास सड़क पर शव रखकर जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

उनकी मांग थी कि दुर्घटना करने वाले वाहन पर कार्रवाई की जाए। वहीं मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाया जाए। एसडीएम जलेसर सहित सीओ व कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा था। इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने 250 महिला व पुरुषों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा समझाने पर न मानने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed