फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report on 11 nominated and 50 unknown for jamming

जाम लगाने में 11 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

Mon, 11 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Report on 11 nominated and 50 unknown for jamming
एटा। डीजल डालकर जलाई गई युवती की मौत के बाद जाम लगाने वाले 11 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार रात एटा-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन

नगला निजाम निवासी 21 वर्षीय प्रीति को गांव के चार लोगों ने 6 जुलाई की रात घर में घुसकर डीजल डाल आग लगा दी थी। शनिवार को अलीगढ़ में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। यहां अलीगंज-एटा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इसको लेकर थाने के उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने मृतका के भाई नगला निजाम निवासी शैलेंद्र सहित 11 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जाम लगाकर जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन किया गया। इसके चलते रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed