फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report on 100 unknowns including five nominated in the ruckus on Sunna Highway

सुन्ना हाईवे पर बवाल में पांच नामजद सहित 100 अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Report on 100 unknowns including five nominated in the ruckus on Sunna Highway
एटा। 19 मार्च को पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना हाईवे पर दो कारों की टक्कर के बाद गांव सुन्ना और दरिगपुर के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान पथराव व फायरिंग हुई थी। दरिगपुर निवासी एक किशोर गोली लगने से घायल हुआ था। जिसमें परिजन ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आरोपी के पुत्र ने दरिगपुर के पांच नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुन्ना निवासी सतीश चंद्र ने दरिगपुर निवासी राजबहादुर सहित चार नामजद और 100 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। उसने बताया कि 19 मार्च को यह लोग लाठी-डंडे और नाजायज असलहों से लैस होकर आए और परिवार पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं जान से मारने की नीयत से फायर किया। ईंट-पत्थर फिंकने से ड्रम आदि के टूट जाने की बात कही है। पिलुआ थानाध्यक्ष बेगराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले दूसरा पक्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed