{"_id":"61aa59e27057cc4a7105784b","slug":"report-filed-against-the-principal-etah-news-agr516707260","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कासौन में बुधवार को परिषदीय स्कूल के छात्र ने शिक्षक के पीटने पर घर पहुंचकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। बृहस्पतिवार शाम छात्र की मां ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कसौन निवासी संगीता ने बताया उनका बेटा सचिन(12) गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार को स्कूल में छात्रों में झगड़े के दौरान प्रधानाचार्य रविकांत ने बेटे की पिटाई कर दी थी। प्रधानाचार्य पर संगीता ने बेटे को स्कूल से भगाने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की बात कही। आरोप लगाया कि इसी के चलते बेटे ने जान दी है। पुलिस ने प्रधानाचार्य रविकांत के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में बीएसए संजय सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य रविकांत कासौन को रिपोर्ट दर्ज होते ही हटा दिया है। मामले की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। वहीं प्रधानाचार्य रविकांत ने कहा कि झगड़ा करने पर बच्चे को डांट लगाई थी, मारपीट नहीं की गई। छात्र को अपने अभिभावक बुलाकर लाने के लिए कहा था। उच्चस्तीय कमेटी बनाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।