फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Remembering the martyrs by taking out the tricolor yatra

तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों का किया स्मरण

Mon, 09 Aug 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Remembering the martyrs by taking out the tricolor yatra
एटा। काकोरी घटना की वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को चौरी-चौरा शताब्दी समारोह एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहर में तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों का स्मरण किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम ने लोकतंत्र सेनानियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में डीएम अंकित अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस लाइन से शहीद पार्क तक प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट में एलईडी वैन पर किया गया। डीएम ने कहा कि काकोरी कांड का देश की आजादी में बड़ा महत्व है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि अपने आप में दीप प्रज्ज्वलित करने से ही हम संसार को प्रकाशमान कर सकते हैं। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अनगिनत कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इतिहास में हुई घटनाओं को याद करा रही है। जिसके माध्यम से हम जान सकें और स्वतंत्रता की महत्ता को समझते हुए देश को आगे ले जाने के लिए संकल्पित हो सकें। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। प्रथम परमार एवं उनकी टीम ने कलक्ट्रेट सभागार में देशभक्ति प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सीओ इरफान नासिर खान, राज कुमार सिंह, सीवीओ एसपी सिंह, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed