फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Remains of cattle found under the Kali River bridge

Etah News: काली नदी पुल के नीचे मिले गोवंश के अवशेष

Mon, 29 Dec 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Remains of cattle found under the Kali River bridge
जैथरा थाना क्षेत्र में काली नदी में मिले गोवंश के अवशेष देखते ग्रामीण व पुलिस। संवाद
एटा। कस्बा धुमरी के पास काली नदी में सोमवार को गोवंश के अवशेष मिले। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और कई हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं। अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबाया गया।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र में कस्बा धुमरी के पास काली नदी का पुल है। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने पुल से गुजरते समय कुत्तों को गोवंश के अवशेष नोचते देखा। इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज नितीश गर्ग और तीन थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

थाना जैथरा प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि जो भी पशु अवशेष मिले हैं। उनको किसी ने नदी के पुल से नीचे नहीं फेंका है। नदी के पानी में न गिरकर यह अवशेष किनारे पर गिर गए। पानी कम होने के कारण कुत्ते वहां पहुंच गए और उनको चबाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि कुछ अवशेष गोवंश के लग रहे हैं और कुछ काली खाल मिली हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जैथरा के अलावा अलीगंज व बागवाला थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था।
मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना जैथरा में गो वध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


विद्या विहार कॉलोनी में भी मिले गोवंश के अवशेष

एटा। जीटी रोड पर मंडी समिति के सामने स्थित विद्या विहार कॉलोनी में भी 27 दिसंबर को गोवंश के अवशेष मिले थे। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के सदस्य भी आ गए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मोहल्ले वालों के मुताबिक काफी समय पूर्व एक सांड़ मर गया था ये उसके अवशेष थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed