फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reduce pressure on GT Road feeder , made ??new feeder

जीटी रोड फीडर पर दबाव कम, नया फीडर बनाया

Mon, 09 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 09 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड फीडर पर बढ़ते दबाव को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा कोतवाली देहात पर ठंडी सड़क इलाके केे लिए नया फीडर स्थापित कर इसे शुरू भी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। वहीं, सिटी टू फीडर से भी लोड कम करने के लिए विभाग नया फीडर स्थापित करने जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 85 लाख रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन




फीडरों पर लोड अधिक है और इनकी क्षमता कम है। इसके चलते आए दिन तार टूटने व ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है। बिजली आने के बाद भी कटौती शुरू हो जाती है। ऐसी ही समस्या जीटी रोड फीडर पर बनी हुई थी। इसकी क्षमता 200 एम्पीयर की थी, जबकि लोड 250 एम्पीयर पड़ रहा था। इस फीडर से जीटी रोड, ठंडी सड़क, एमपी नगर, दरगाह, सराय मिश्र, नारायण नगर, वनगांव रोड, शास्त्री नगर, सिंधी कालोनी, अरुणानगर आदि इलाके जुड़े हुए थे।
विज्ञापन




समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली देहात पर ठंडी सड़क इलाके के लिए नया फीडर 150 एम्पीयर का स्थापित कराया है। दो दिन पहले मशीन, ट्रांसफार्मर लगाकर इसे चालू भी कर दिया गया है। इस फीडर के शुरू हो जाने से अब जीटी रोड फीडर से लोड कम हो गया है तथा ठंडी सड़क फीडर से ठंडी सड़क, विजय नगर व एमपी नगर आदि इलाकों को जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, सिटी टू फीडर पर भी लोड अधिक पड़ रहा है। कोतवाली देहात पर ही एक और नया फीडर स्थापित किया जा रहा है। इस पर काम चल रहा है। इसके चालू होने से शिकोहाबाद रोड, सुनहरी नगर आदि इलाकों की बिजली की समस्या से भी निजात मिलेगी।




उपखंड अधिकारी प्रथम गोपीचंद्र भास्कर ने बताया कि सिटी टू फीडर से श्याम विहार, लालपुर, वर्मा नगर, शिकोहाबाद रोड, सुनहरी नगर, बापू नगर आदि इलाके जुड़े हैं। इसकी क्षमता 225 एम्पीयर है, जबकि लोड लगभग 260 एम्पीयर पड़ रहा है। इसे देखते हुए नया फीडर 110 एम्पीयर का स्थापित कराया जा रहा है। इसके चालू होने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी। नए फीडर से लालपुर, श्यामनगर, वर्मा नगर इलाके जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed