फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Recovery will be done from those who set up shop in Mangal Bazar

Etah News: मंगल बाजार में दुकान लगाने वालों से होगी वसूली

Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from those who set up shop in Mangal Bazar
एटा। शहर में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले मंगल बाजार में बिना शुल्क दिए व्यापारी दुकान नहीं लगा सकेंगे। नगर पालिका में पिछले सप्ताह हुई बैठक में मंगल बाजार का ठेका उठाने की बात कही गई। अगर ऐसा होता है तो शहर में लगने वाले मंगल बाजार में दुकानों की संख्या घट भी सकती है।
विज्ञापन

शहर में पिछले कई वर्षों से मुख्य बाजार बंदी वाले दिन गांधी मार्केट में मंगल बाजार लगता था। वहां लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती थीं। जिसको देखते हुए अब मंगल बाजार को कैलाश मंदिर के सामने बैकुंठी देवी भवन के मैदान में लगाया जाता है। जहां जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अन्य जनपदों से भी व्यापारी आकर अपनी दुकान लगाते हैं। इस बाजार में रोजमर्रा के साथ ही कई प्रकार के सामान मुख्य बाजारों की अपेक्षा सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इसकी वजह से शहर के साथ ही आसपास के गांव देहात से भी लोग यहां सामान खरीदने आते हैं।
विज्ञापन

वहीं अब इस बाजार में दुकान लगाने के लिए दुकानदारों को एक निर्धारित धनराशि देनी पड़ेगी। उसके बाद ही कोई दुकानदार यहां दुकान लगा पाएगा। पिछले सप्ताह नगर पालिका में हुई बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी ने मिलकर यह निर्णय लिया है। निर्णय की भनक जैसे ही दुकानदारों तक पहुंची, वह परेशान हो गए। दुकानदारों का कहना था कि एक दिन में इतनी कमाई हो पाती है कि सिर्फ गुजारा ही हो सके। उसमें से भी जब हम यहां पालिका को शुल्क देंगे तो क्या बचत हो पाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा निर्धारित शुल्क
प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले मंगल बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को एक दिन के लिए 10 गुणा 10 फीट की दुकान का 250 रुपये, 10 गुणा 5 फीट की दुकान का 150 रुपये तथा 6 गुणा 4 फीट की दुकान का 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
शहर में एक ही दिन तो मंगल बाजार में दुकान लगाते हैं। इसके अलावा कोई खास सुविधा मिलती नहीं है। कभी-कभी तो बिक्री भी ढंग से नहीं होती, तो शुल्क कहां से देंगे। -प्रेमपाल सिंह
--------------
मंगल बाजार में दुकान लगाकर खास फायदा नहीं होता। माल सस्ता होने के बाद भी ग्राहक अपेक्षाकृत कम आते हैं। इसकी वजह से कमाई भी कम होती है। निर्धारित शुल्क ज्यादा है। -बंटी गुप्ता

निर्धारित शुल्क देने पर दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी। वहीं अगर किसी दुकानदार को कोई समस्या होगी तो समाधान किया जाएगा। -एसके गौतम, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed