फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Recommendation of suspension of secretary on substandard construction

घटिया निर्माण पर सचिव के निलंबन की संस्तुति

Mon, 12 Jul 2021 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of secretary on substandard construction
एटा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकासखंड शीतलपुर की तीन और सकीट की पांच ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के घटिया निर्माण पर ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन की संस्तुति की गई है। वहीं अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवों पर भी विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने विकासखंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत दूल्हापुर, नेहचलपुर, छितौनी और विकास खंड सकीट की ग्राम पंचायत मजराजात सकीट, इशारा पश्चिमी, इशारा पूर्वी, करीमपुर और नंदपुर बेलामई का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत दूल्हापुर, नेहचलपुर और छितौनी में सचिव अवधेश यादव ने सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया। इस दौरान तीनों ग्राम पंचायत में शौचालय का निर्माण घटिया गुणवत्ता का मिला। निर्माण कार्य अधूरा भी था। बाहर से शौचालय खंडहर होता नजर आ रहा था। वहीं पंचायत भवन का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। जबकि मौके पर भवन के लिए भूमि उपलब्ध है। इस पर डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा है। साथ ही निर्माण में खर्च की गई धनराशि की वसूली के भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवन में बांधे जा रहे जानवर
डीपीआरओ ने विकासखंड सकीट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजरा जात सकीट का निरीक्षण किया। यहां पंचायत भवन में ग्रामीणों द्वारा भैंस बांधी जा रही थीं। ग्राम पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की स्थिति बहुत खराब मिली। सामुदायिक शौचालय के ठीक सामने कुंआ होने की वजह से लोगों के जान को खतरा बना हुआ है। इसको लेकर डीपीआरओ ने सचिव पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की तकनीकी जांच कराने के आदेश दिए। ग्राम पंचायत इशारा पूर्वी और पश्चिमी, नंदपुर बेलामई, करीमपुर में भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण घटिया किस्म का बना हुआ मिला। इस पर सचिव उपेंद्र यादव पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed