फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   RE-ELECTION TODAY IN ETAH

शांतिपूर्ण रहा पुनर्मतदान, अधिकारी जानते रहे हाल

Fri, 16 Oct 2015 12:00 AM IST
अमर उजााला ब्ययूराो
अमर उजााला ब्ययूराो Updated Fri, 16 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
RE-ELECTION TODAY IN ETAH
बवाल और फर्जी मतदान के बाद पहले चरण के लिए अलीगंज-जैथरा और दूसरे चरण के लिए सकीट-शीतलपुर में गुरुवार को हुआ पुनर्मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जैथरा ब्लॉक के पांच मतदेय स्थलों पर 51, अलीगंज के 20 बूथों पर 49 और शीतलपुर सकीट के 11 मतदान स्थलों पर 61 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम-एसएसपी ने बूथों पर पहुंचकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया, वहीं अलीगंज के रामनगर में सुबह नौ बजे तक केवल सात वोट पड़े, उसके बाद वोट डालने मतदाता नहीं आए। मनाने के बाद फिर वोट पड़े। जिला मजिस्ट्रेट निधि केसरवानी, एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुनर्मतदान के दौरान पुलिस, सीआईएसएफ के जवानों सहित दलबल के साथ जायजा लिया।  
विज्ञापन

 
प्राथमिक पाठशाला नकटई खुर्द पर बने बूथ संख्या 116, 112 प्राथमिक पाठशाला रामनगर के बूथ पर पहुंच एसएसपी ने मतदान का हाल देखा। इसके बाद प्राथमिक पाठशाला टकैतपुरा पर बने बूथ संख्या 77, 78, 114 प्राथमिक पाठशाला जाजलपुर, प्राथमिक पाठशाला बिल्सड पुवायां के बूथ संख्या 46, 47, जूनियर हाईस्कूल बिल्सड पछाया के बूथ संख्या 48, 49 ओर प्राथमिक पाठशाला मितौलिया के बूथ संख्या 30, 31 और प्राथमिक पाठशाला  अमोघपुर ब्रह्मनान के बूथ संख्या 29 के अलावा प्राथमिक पाठशाला गेवर असदुल्लापुर के बूथ संख्या 14, 15 और प्राथमिक पाठशाला ससौता दोशपुर के बूथ संख्या 24, 25, आंगनबाड़ी केंद्र फर्दपुरा के बूथ संख्या 12, प्राथमिक पाठशाला नगला केसरी के बूथ संख्या 135 का जायजा लिया।
विज्ञापन

शीतलपुर ब्लॉक के मतदान स्थल 105 प्राथमिक पाठशाला जंगलपुर, 147 प्राथमिक पाठशाला नगला धीमर, 209 प्राथमिक पाठशाला भगीपुर कक्ष संख्या 3, 293 प्राथमिक पाठशाला कोयना अज्ञैर सकीट ब्लॉक क्षेत्र के मतदान स्थल 67क प्राथमिक पाठशाला जोगपुरा मजरा सौंहार आदि का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जंगलपुर के मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार
एटा/अलीगंज। शीतलपुर के गांव जंगलपुर मतदान केंद्र पर सभी 424 मतदाताओं ने जिला प्रशासन पर 13 अक्तूबर को हुए मतदान में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान के दौरान एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी आई और सरकारी कर्मचारियों ने मतदान केंद्र के अंदर घुसकर बूथ कैप्चरिंग की थी और सभी एजेंट को बाहर निकालकर कुंडी बंद कर ली थी। खिड़की के पास नल पर पानी पीने गए एक व्यक्ति ने यह सारा ड्रामा देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, अलीगंज के गांव रामनगर में सुबह साढ़े नौ बजे तक आठ वोट पड़े उसके बाद मतदान करने लोग नहीं आए। लोगों का कहना था कि जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है उसे वापस लिया जाए तभी मतदान करेंगे। बाद में अधिकारियों के आश्वासन देने पर मतदान हुआ। सबसे ज्यादा जाजलपुर में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed