फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rape

महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म करने वाला सिपाही भेजा जेल

Fri, 03 Jul 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
rape
एटा। जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के खिलाफ एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। आरोपी के महिला कांस्टेबल के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध थे। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। एसएसपी ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में निवास करने वाली महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चार साल पहले राधाष्टमी पर मथुरा के कस्बा बरसाना में लगाई गई थी। वहीं सिपाही चमन खां पुत्र मुन्ने खां निवासी घिरोर जिला मैनपुरी भी ड्यूटी देने पहुंचा, जहां दोनों की मुलाकात हुई। यहां चमन खां ने महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कई स्थानों पर तैनाती रहने के दौरान चमन खां महिला कांस्टेबल को अपने साथ रखता रहा। कुछ समय बाद जिले से सिपाही का स्थानांतरण हो गया तो भी उसने महिला का शारीरिक शोषण जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला कांस्टेबल ने सिपाही की शिकायत 26 मई को एसएसपी सुनील कुमार सिंह से की। एसएसपी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार को सौंप दी। जांच में आरोपी सिपाही दोषी पाया गया। वर्तमान में सिपाही जीआरपी मथुरा में तैनात है।
उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मथुरा से गिरफ्तारी कराकर जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।

- महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर सिपाही ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। महिला की शिकायत पर जांच कराई गई तो सिपाही चमन खां दोषी पाया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को जेल भेज दिया है। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed