फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rape

सामूहक दुष्कर्म करने में असफल होने पर की थी पिंकी की हत्या-फोटो

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर पीपल अड्डा में मंगलवार की रात महिला की चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने खुलासा कर छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर महिला के कपड़े, मोबाइल, हत्या करने वाला पत्थर और दो तमंचा बरामद किए हैं। वारदात में दो हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि पिंकी (32) निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर पीपल अड्डा को रात करीब 12.30 बजे सुनील कुमार दिवाकर निवासी कृष्णा नगर ने फोन किया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इसकी खबर सुनकर पिंकी बिना चप्पल के ही घर से सड़क की ओर भागी तभी आगे चलकर हेमंत निवासी जिन्हैरा, हिस्ट्रीशीटर याली उर्फ दिनेश निवासी अंबारी, त्रिवेंद्र निवासी नगला समल थाना कोतवाली देहात, सुनील, बदन सिंह निवासी बरी बगवास थाना सिकंदरपुर वैश्य कासगंज, अनिल कुमार निवासी गढ़ी बैंदुला थाना बागवाला मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि तभी याली उर्फ दिनेश ने सिर में तमंचा की बट से प्रहार कर दिया। महिला जमीन पर गिर गई, लेकिन आरोपियों से जूझती रही। एसएसपी ने बताया कि जब आरोपियों को लगा कि अब सभी को पहचान लिया है और बात बढ़ जाएगी तभी हेमंत ने सिर में भारी पत्थर मार दिया। उसके बाद पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई।
बदन सिंह ने रचा था षड्यंत्र
महिला अपने पति और बच्चों के साथ दो वर्ष पूर्व मकान में किराए पर रही थी। तब बदन सिंह भी रहता था। पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। तब बदन सिंह ने धमकी दी थी कि महिला को ऐसी मौत मारुंगा कि याद रखेगी। महिला बच्चों सहित 24 जून को फिर से इसी मकान में किराए पर आ गई। इधर बदन सिंह सामने वाले मकान में किराए पर रह रहा था। उसे पता चला कि महिला आ गई है तो षड्यंत्र रचकर योजना बनाई थी।
महिला के घर पर आता-जाता था सुनील
सुनील का पहले से ही महिला के घर आना जाना था। बदन सिंह ने अपने षड्यंत्र में हेमंत और सुनील को शामिल कर लिया था। योजना के अनुसार सुनील के फोन से बात कराकर बुलाया।

आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर और रासुका
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास और असफल होने पर निर्ममता पूर्वक हत्या करने के संगीन मामले के सभी आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका लगाई जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए अपील करके जल्द सजा दिलाने का काम पुलिस द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed