{"_id":"5e39aaf48ebc3ee61568e3bc","slug":"rap-with-girl-raped-with-3-year-gils-by-man-etah-news-agr4279429194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
मौहल्ला रैवाड़ी में एक मासूम के साथ हुए दुस्कर्म की घटना का आरोपी- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली शहर के एक मोहल्ले में अधेड़ ने तीन साल की मासूम को घर में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। परिजन बच्ची को खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो वहां बच्ची खून से लथपथ मिली। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम एएसपी संजय कुमार ने घटनास्थल मौका मुआयना किया और बच्ची का हाल जाना। मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका है।
कोतवाली क्षेत्र की सघन बस्ती स्थित एक मोहल्ले में मंगलवार शाम करीब चार बजे तीन वर्षीय मासूम मोहल्ले के ही बच्चों के साथ गली में खेल रही थी, इसी दौरान 55 वर्षीय भागीरथ शराब के नशे में वहां से गुजरा और वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी घर में पत्नी के साथ रहता है। घटना के वक्त उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। भागीरथ ने मासूम के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया।
इधर, जब बच्ची काफी देर तक नहीं मिली तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि बच्ची को उनसे भागीरथ के साथ देखा है, इस पर परिजन और मोहल्ले के लोग भागीरथ के घर जा पहुंचे। जब दरवाजा खुलवाया तो रोती-बिलखती और खून से लथपथ मासूम उन्हें सामने दिखाई दी, इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मासूम को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में स्टॉफ के अभाव में देर रात तक बच्ची का मेडिकल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता और पुरुष अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. रामवीर ने बताया कि रात के समय बच्ची के मेडिकल परीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है, दिन में उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इधर, सूचना पर एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में आरोपी से पूछताछ की और अस्पताल जाकर मासूम का हाल जाना। देर शाम समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

मौहल्ला रैवाड़ी में एक मासूम के साथ हुए दुस्कर्म की घटना की जांच को पहुंचे एएसपी- संवाद- संवाद- फोटो : ETAH