{"_id":"3d0c8f5cc561e80b1ed2712d85dbe5a3","slug":"rambarat-manotsav-dancing-devoties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकनंदनी को ब्याहने चले अयोध्या के श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकनंदनी को ब्याहने चले अयोध्या के श्रीराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंड की मधुर ध्वनि पर बजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरक रहे थे, वहीं राजस्थानी नृत्य लोगों का मन मोह रहा था। विभिन्न झांकियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। सोमवार शाम श्रीराम माता सीता को ब्याहने चले तो उनके साथ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ भी सड़क पर दिखाई दी। देर रात कैलाशगंज में बनाई गई जनकपुरी में जब बारात पहुंची तो बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एक गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ था। सैनिक पड़ाव में चल रही रामलीला के तहत सोमवार की रात भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग करने की लीला का मंचन हुआ। महावीर आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने लीला का मंचन किया गया। सोमवार देर शाम सैनिक पड़ाव से रामबारात शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने राम लक्ष्मण बने स्वरूपों की आरती उतारकर और झंडी दिखाकर बारात का शुभारंभ किया। रामबारात जीटी रोड, ठंडी सड़क, मेहता पार्क व अन्य मार्गों से होती हुई कैलाशगंज में बनाई गई जनकपुरी में पहुंची, जहां जनकपुरी संयोजक प्रमोद गुप्ता ने बारातियों का स्वागत किया।
रामबारात में स्थानीय व बाहर की 13 आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा बहजोई, मथुरा, दिल्ली व एटा का रोड शो का प्रदर्शन के साथ राजस्थानी नृत्य की भी धूम दिखाई दी। एक रथ पर श्रीराम लक्ष्मण बने स्वरूप व दूसरे रथ पर भरत शत्रुघन, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ व अन्य मुनि विराजमान थे। जगह-जगह आरती उतारी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, दिनेश उपाध्याय, वीरेंद्र गुप्ता, सतीशचंद मौजूद थे।
निधौलीकलां में निकाली गई श्रीराम बारात
निधौलीकलां। कस्बा में भी सोमवार शाम भगवान श्रीराम की बारात बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। मनोरा तिराहा से शुरू हुई रामबारात का उद्घाटन नगरपंचायत अध्यक्ष दिनेशचंद्र गुप्ता ने श्रीराम-लक्ष्मण बने स्वरूपों की आरती उतारकर किया। इसके बाद बारात पूरे कस्बा में घूमी और देररात सब्जी मंडी में मोनू गुप्ता के आवास पर बनाई गई जनकपुरी पहुंची। छह झांकियां शामिल थीं। इस मौके पर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, राकेश बाबू, गिर्राज किशोर गुप्ता मौजूद थे।