फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ram Colony suspicious looking person spread sensation

संदिग्ध व्यक्ति को देख कांशीराम कालोनी में फैली सनसनी

Fri, 08 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 08 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ram Colony suspicious looking person spread sensation
हजारा नहर के समीप स्थित कांशीराम शहरी आवासीय कालोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर सनसनी फैल गई। लोगोें ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की।
विज्ञापन

हजारा नहर पर लिखे मिले विवादित लेखन एवं कांशीराम कालोनी में बाहरी व्यक्तियों के रोके जाने की सूचना के बाद कालोनी के बाशिंदे बेहद सतर्क हैं। लोगों ने शुक्रवार को सुबह कालोनी में लगे नलकूप के निकट  एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो वह चौंक गए। लोगों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। वह अलग भाषा में बोल रहा था इस लिए लोग उसकी द्वारा दी गई जानकारी को समझ नहीं पा रहे थे। लोगों ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने को कर्नाटक का रहने वाला बताया। उसने पुलिस को अपना नाम इगप्पा बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पदम सिंह ने बताया कि उसके पास से कोई संदिग्ध सामन नहीं मिला है। पुलिस ने उसे ट्रेन में बैठा कर कर्नाटक के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed