{"_id":"4ed4587ed698a4afc38433f9ab1d2d6d","slug":"raksha-bandhan-punishment-of-market-boom-in-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन का सजा बाजार, बाजार में भी बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन का सजा बाजार, बाजार में भी बूम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 25 Aug 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भी गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में जहां राखी की दुकानें सज गई हैं, वहीं साड़ी, रेडीमेड गारमेंट्स पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। दूसरी ओर पर्व को लेकर रोडवेज विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने जहां निगम के चालक परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, वहीं अनुबंधित बस मालिकों को बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
राखियों पर महंगाई भी दिख रही है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 20-25 प्रतिशत तक राखियों के दाम अधिक हैं। दुकानदार संजय सिंह ने बताया कि राखियों की कीमत पांच रुपये से दो-ढाई सौ तक है। अधिकतर मध्यवर्गीय लोग 50-100 रुपये के बीच की राखियां पसंद कर रहे हैं। दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली से राखियां लेकर आए हैं। इसमें चाइनीज राखियां बच्चों को काफी आकर्षित कर रही हैं। इसमें लाइट, टेडीबीयर, चाइनीज मोबाइल के अलावा आकर्षित कलर की राखियां हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू संदेश
रसोशल साइट पर बधाई संदेश शुरू हो गए हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे संदेशों में जहां युवकों को बहनों की रक्षा, सम्मान व इज्जत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। तो आनलाइन राखियों की बुकिंग भी हो रही है।
विज्ञापन
ज्वलैर्स पर भी बुक हो रही राखियां
शहर के ज्वैलर्स पर भी सोन-चांदी की राखियां बुक की जा रही हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देने वाले आभूषणों को भी बुक कर रहे हैं। उनके अनुसार भाई बहनों के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को आभूषण गिफ्ट कर यादगार बनाना चाहते हैं।
निगम की 100 प्रतिशत बसें इस बार पर्व पर चलाई जाएंगी। पर्व के चलते सभी खराब बसों को सही करा लिया गया है। निगम की 80-90 बसें दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। 50-60 अनुबंधित बसें लोकल में चलाई जाएंगी। इसके अलावा लोकल में चलनी वाली बसों को आगरा दो की जगह तीन बार भेजा जाएगा। पर्व को लेकर सभी चालकों परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। अनुबंधित बस मालिकों को भी पर्व पर बसें उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
एआरएम, संजीव यादव