फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raja's Rampur wins in quiz and science exhibition

Etah News: प्रश्नोत्तरी व विज्ञान प्रदर्शनी में राजा का रामपुर ने मारी बाजी

Wed, 18 Dec 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Raja's Rampur wins in quiz and science exhibition
डायट पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी में मॉडल देखते लोग। - फोटो : संवाद
एटा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डायट पर हुआ। इसमें राजा का रामपुर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। प्रथम व द्वितीय स्थान विद्यार्थियों को मिला।
विज्ञापन


विज्ञान में विद्यार्थियों की प्रतिभा निकलकर सामने आ सके। इसके लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को डायट पर हुआ। प्रदर्शनी से पूर्व विद्यार्थियाें की क्विज प्रतियोगिता कराई गई। यह दो राउंड में संपन्न हुई। प्रथम राउंड में प्रतियोगिता जीतने वाले विद्यार्थियों को दूसरे राउंड में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडलों को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में आठ ब्लॉकाें सहित अर्बन क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 90 मॉडल प्रदर्शित किए गए। निर्णायक की भूमिका अर्चना शाक्य, डायट प्रवक्ता अनिल परिहार व प्रशांत ने निभाई। ओवरऑल प्रथम व द्वितीय स्थान राजा का रामपुर के विद्यार्थियों को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय स्थान पर जिरसमी, चतुर्थ व पंचम स्थान पर गदन नगरिया जैथरा के विद्यार्थी रहे। विजेता प्रतिभागियों को टेबलेट व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम व द्वितीय रहे विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। बीएसए दिनेश कुमार, एसआरजी विपिन शाक्य, साजिद अली, अरुण शर्मा आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed