{"_id":"5b63b666ade23733fb4bc3edf18ca5f1","slug":"raining-is-harmful-for-crops-farmers-puzzeled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर आफत की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर आफत की बरसात
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की श्ााम से बरसे बदरा रविवार को भी नहीं थमे। दोपहर को फिर झमाझम बारिश और तेज
विज्ञापन
हवाओं ने लोगों तापमान गिरा
और ठिठुरन बढ़ी। हालांकि जिले में कहीं से ओलावृष्टि की सूचना नहीं है।
बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो जाने से लोगों को परेशानी हुई।
मौसम से किसान बेहद परेशान हैं। अब तो बस मुंह से यही निकल रहा है भगवान
इंद्रदेव अब तो बस करो।
लगातार दो दिन से आसमान में छा रही काली घटाएं और बिजली चमकने के साथ तेज आवाज के साथ गरज रहे बादलों ने मौसम को बिगाड़ दिया है। शनिवार की रात को शुरू हुआ बारिश का क्रम पूरी रात चलता रहा। रविवार को भी सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर को साढ़े 12 बजे एक बार फिर बारिश लगातार होती रही। बरसात के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा छा गया। सड़कों पर पानी भरने और कीचड़ होने से आवाजाही में भी परेशानी हुई। अब यह मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रबी की फसल भी बर्बाद, किसान परेशान
खरीफ की बर्बादी के बाद किसानों को रबी से अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की फसल तबाह कर दी है। किसानों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। उनके अनुसार बारिश ऐसे समय पर हुई है, जिससे लगभग रबी की हर फसल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में किसान जमीनदारों व साहूकारों का कर्जदार भी बन जाएगा।
बरसात से उखड़ी सड़कें
लगातार हो रही बरसात से जीटी रोड के साथ-साथ जिले की अन्य सड़कें भी उखड़ना शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हाल में करोड़ों की लागत से जीटी रोड को सही कराया था, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से तीन चार बार हुई तेज बारिश ने सड़कों की सूरत बदल दी है। बरसात के बाद लोगों को बदहाल सड़कों से होने वाली समस्या से दो चार होना पड़ेगा।