फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain made a record in the month of January

जनवरी माह में बारिश ने बनाया रिकॉर्ड

Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain made a record in the month of January
एटा। जिले में 7 जनवरी से हुई बारिश ने तीन दिन में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार जनवरी माह में कुल 51 मिमी औसत बारिश हुई है, वहीं सदर तहसील में सबसे ज्यादा 83 मिमी बारिश हुई है। अब तक तीनों तहसील में कुल 153 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में सात से नौ जनवरी तक भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान जनवरी माह में हुई बारिश ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल जनवरी माह में अब तक सदर एटा में 83 मिमी, अलीगंज में 32 मिमी और जलेसर में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई जो कि औसत बारिश 51 मिमी दर्ज की गई। कृषि विभाग के पास साल 2005 से अबतक के बारिश के रिकॉर्ड मौजूद हैं। जिसमें एक भी साल में जनवरी माह में इतनी बारिश नहीं हुई जितनी इस साल हुई है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में जनवरी माह में बारिश का औसत रिकॉर्ड
साल (जनवरी)- औसत वर्षा (मिमी)
2021 2.67
2020 28.07
2019 14.67
2018 1.67
2017 16.37
2016 00
2015 35.86
2014 39
2013 15
2012 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed