फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rain give relief in summer

झूमकर के बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Thu, 25 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 25 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
rain give relief in summer
गुरुवार का दिन लोगों के लिए गर्मी से राहत भरा रहा। रात से ही रुक-रुककर हो रही कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई, वहीं कई निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी घुसने से लोगों को खासी परेशानी हुई। हालांकि कुछ देर बाद पानी की निकासी हो गई। तेज हवाएं चलने व बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। बुधवार को बादल छाने व हल्की बारिश से उमस और बढ़ गई। इससे लोग बेचैन नजर आए, लेकिन रात से मौसम एकाएक बदल गया। तेज हवाएं चलने के साथ रात को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन भोर में तेज बारिश शुरू हो गई जो लगभग एक घंटे तक चली, उसके बाद पूरे दिन कभी तेज तो कभी रुक-रुककर रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। सड़कों व छतों पर बच्चों ने बरसात का लुत्फ उठाया। बाजारों में भी लोग बरसात से बचने के लिए इधर-उधर सिर छिपाते नजर आए। शहर के नई बस्ती, प्रेमनगर चौराहा, घंटाघर, मेहता पार्क, कैलाशगंज, ठंडी सड़क, सैय्यद वाली गली, भारती नगर, मेहता पार्क, विजय नगर आदि इलाकों में पानी भर गया, वहीं मेहता पार्क व विजयनगर में घरों के अंदर तक पानी घुस गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई, लेकिन गनीमत रही कि कुछ देर बाद ज्यादातर इलाकों से पानी निकल गया। इससे पालिका के दावों की भी पोल खुलती नजर आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहली बरसात में जीटी रोड पर हुए गड्ढे
एटा। गुरुवार को दिनभर हुई बरसात से जीटी रोड व अन्य सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। इसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दुपहिया वाहन चालक गिरकर चुटैल भी हुए। बरसात से सड़कों पर कीचड़ आदि होने से भी परेशानी हुई। बता दें कि बार-बार जीटी रोड पर हो रहे गड्ढों को भरवाया जाता है, लेकिन फिर से वही स्थिति सामने आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed