{"_id":"5ea707e08ebc3e85b54f7024","slug":"rain-desoster-etah-news-agr4395596164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से डेढ़ सौ खंभे गिरे, 180 गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से डेढ़ सौ खंभे गिरे, 180 गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आंधी और बारिश से रविवार को जिले में करीब डेढ़ सौ खंभे गिर गए। साथ ही 180 गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे जहां बिजली विभाग को पंद्रह लाख रुपये से अधिक की हानि हुई है। वहीं, लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
आंधी और बारिश से सर्वाधिक नुकसान प्रथम खंड के धुमरी, सहोरी एवं राजा का रामपुर फीडर पर हुआ है। प्रथम खंड में लगभग 115 खंभे टूटने की खबर है। साथ ही 121 से अधिक गांवों की आपूर्ति 24 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी। वहीं द्वितीय खंड में बागवाला, मारहरा एवं पटना पक्षी विहार में चालीस से अधिक खंभे टूटे हैं।
सर्वाधिक परेशानी बागवाला क्षेत्र में ग्यारह हजार की लाइन टूटने से हुआ। जिससे यहां के पचास से अधिक गांवों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। सोमवार को नए खंभे लगाने एवं लाइन मरम्मत का काम शुरू हो गया। सोमवार सुबह ही लाइन सर्वे एवं पोल बदलने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
बागवाला क्षेत्र में ग्यारह हजार की लाइन के चलते प्रथम खंड के पचास से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश से गिरे 40 से अधिक खंभे बदलने का काम जारी है। काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
-एपी सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण द्वितीय
----------------
प्रथम खंड में 115 से अधिक विद्युत खंभे एवं सात किमी लंबी लाइन भी गिर गई है। इससे 121 से अधिक गांवों की आपूर्ति भी प्रभावित है। सर्वाधिक नुकसान धुमरी, सहोरी एवं राजा का रामपुर लाइन पर हुआ है। मरम्मत का काम जारी है।
-सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रथम खंड