फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain damages maize and millet crops, house collapses

Etah News: बारिश से मक्का-बाजरे को नुकसान, गिरा मकान

Sun, 07 Sep 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rain damages maize and millet crops, house collapses
बारिश और तेज हवा से राजा का रामपुर क्षेत्र में गिरी बाजरा की फसल। संवाद
एटा/जलेसर/राजा का रामपुर/मिरहची। बारिश के कारण रविवार को मक्का और बाजरा की फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ बारिश की वजह से पकी मक्का की फसल खेत में गिर गई। वहीं मिरहची क्षेत्र के गांव गढि़या परसादपुर में एक मकान गिर गया। जलेसर में सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मक्का की फसल खेत में पकी खड़ी है लेकिन खेतों पर पानी भरा होने से उसकी कटाई नहीं हो पा रही है। तेज हवा के साथ रविवार की दोपहर हुई बारिश से मक्का की फसल खेत में ही गिर गई। इससे किसानों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। बाजरा की फसल पकने के कगार पर है। इसको भी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि अब और बारिश होती है तो बाजरा की फसल में नुकसान होना तय है। इससे सिर्फ धान की पैदावार करने वाले किसानों को राहत है।
विज्ञापन


राजा का रामपुर निवासी किसान प्रमोद कुमार ने बताया कि छह बीघा खेत में मक्का की फसल पकी खड़ी है लेकिन रोजाना बारिश होने से कटाई नहीं कर पा रहे हैं। तेज हवा के साथ रविवार को हुई बारिश से फसल खेत में ही गिर गई है। किसान रामसेवक ने बताया कि बारिश से सिर्फ धान की फसल को लाभ है लेकिन रोजाना बारिश होने से दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। इससे कीट लगने से फसल के नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिरहची क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिम्मतनगर बझेरा के गांव गढ़िया परसादपुर में शुक्रवार शाम बारिश के कारण वीरी सिंह का मकान भरभराकर गिर गया। उसके अंदर परिवार का कोई सदस्य न होने से बड़ा हादसा बच गया। सामान दबने से नुकसान हुआ है। जलेसर में रविवार दोपहर के समय हुई तेज बारिश से प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को हुई जिनकी दुकानों में पानी घुस गया।

बारिश और तेज हवा से राजा का रामपुर क्षेत्र में गिरी बाजरा की फसल। संवाद

बारिश और तेज हवा से राजा का रामपुर क्षेत्र में गिरी बाजरा की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed