फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   railway, train

एटा-बरहन रेलवे लाइन का होगा विद्युतीकरण

Tue, 01 Oct 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
railway, train
एटा। जिले के लोगों के लिए रेलवे सौगात लेकर आ रहा है। रेलवे ने एटा-बरहन रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम शुरू कराने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। विद्युतीकरण के साथ तमाम कार्यालयों और आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में उपेक्षा के शिकार रेल परिवहन को लेकर अब काम शुरू हो चुका है। एटा-कासगंज रेलवे लाइन को बजट मिलने के साथ-साथ एटा-बरहन रेलवे लाइन को विद्युतीकृत करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे विद्युतीकरण कार्य पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगा। हाल ही में रेलवे ने एटा-बरहन विद्युतीकरण कार्य के लिए बनने वाले कार्यालयों और आवासीय भवनों के लिए निविदाएं मांगी हैं। रेलवे ने कार्यदायी संस्थाओं से पांच नवंबर तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

इन कार्यालयों का होगा निर्माण
विद्युतीकरण के साथ रेलवे ट्रैक्शन सब स्टेशन, ओएचई/पीएसआई डिपो, एसपी/एसएसपी के लिए सर्विस बिल्डिंग, रिले रूम, बैटरी, जनरेटर रूम, इक्विमेंट रूम, केबल हट, जीपीएस के लिए सब स्टेशन, 160केवी के लिए जनरेटर रूम, पंप हाउस, वाटर स्टोरेज टैंक, स्विच रूम और आवासीय भवनों का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
रेलवे हर ट्रैक को विद्युतीकृत कर रहा है। एटा-बरहन रेलवे ट्रैक को विद्युतीकृत किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।
अमित मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबादे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed