फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raid on medical store, found twenty thousand tablets of intoxication

बिना लेखा-जोखा मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशे की 20 हजार टेबलेट

Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Raid on medical store, found twenty thousand tablets of intoxication
एटा। नशीली दवाओं की सूचना पर शनिवार को सीओ सिटी व औषधि निरीक्षक ने शहर में सुभाष मूर्ति रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। उन्हें मेडिकल स्टोर पर 70 प्रकार की नशीली दवाओं की 20 हजार टेबलेट मिलीं। मेडिकल स्टोर संचालक इनकी खरीद-फरोख्त का कोई लेखा-जोखा नहीं दिखा सका। जिस पर मेडिकल स्टोर को बंद करा कर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सौरभ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहां 70 तरह की नशीली दवाएं मिलीं। करीब 20 हजार टेबलेट हैं, जिनकी कीमत 60-70 हजार रुपये होगी। वहीं एक इंजेक्शन भी नशीला मिला। उन्होंने बताया कि इस तरह की दवाओं की बिक्री चिकित्सक के पर्चे के आधार पर ही की जाती है। लेकिन यहां ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं था। मेडिकल संचालक कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं करा सका। दुकान पर फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। इसके चलते संचालक को नोटिस देकर मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed