{"_id":"62279bc2a4074c7faf4838e9","slug":"radiologists-on-leave-patients-straying-for-ultrasound-etah-news-agr5265071125","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने की वजह से बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड सेंटर ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मेडिकल कॉलेज स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी में लापरवाही की शिकायतें आती रही थीं। अधिकारियों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के लिए चेतावनी दी। जिस पर रेडियोलॉजिस्ट एक सप्ताह की छुट्टी लेकर चले गए हैं। ऐसे में मरीजों के अल्ट्रासाउंड पूरी तरह बंद हो गए हैं। मंगलवार को मरीज अल्ट्रांसाउंड के लिए भटकते रहे।
वीरांगना अबंतीवाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज कुमार को तैनात किया गया है। इनकी कार्यशैली और व्यवहारिकता के साथ ही समय से ड्यूटी नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और इसको लेकर मरीजों द्वारा हंगामा करने की खबरें सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों ने उन पर शिकंजा कस दिया।
ऐसे में डॉ. नीरज एक सप्ताह की छुट्टी लेकर चले गए हैं। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार मजबूरी में लौट रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज बेवसी के बावजूद निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंचने को मजबूर हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 13 मार्च तक चिकित्सक के छुट्टी पर जाने का एक नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।