फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Queen Avantibai's praises echoed in the procession

Etah News: शोभायात्रा में गूंजी रानी अवंतीबाई की जयकार

Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Queen Avantibai's praises echoed in the procession
मिरहची से निकाली गई रानी अवंतीबाई की शोभयात्रा में बुलडोजर पर बैठकर जाते हुए युवा। - फोटो : मिरहची से निकाली गई रानी अवंतीबाई की शोभयात्रा में बुलडोजर पर बैठकर जाते हुए युवा।
मिरहची/मारहरा। वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को मिरहची और मारहरा कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 24 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के दौरान अवंतीबाई की जयकार गूंजती रही।
विज्ञापन

मिरहची के पशु पैंठ मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में क्षेत्र के लोधी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। समाज के युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा का समर्थकों ने माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सर्वेश उपाध्याय ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर कैंप लगाकर लोगों को जलपान कराकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


मिरहची से करीब 5 किमी दूरी तय कर मारहरा कस्बे में पहुंची यात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इस बीच रास्ते मेें अनेक गांव पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मिरहची में सुबह शुरू हुई यात्रा के शाम करीब पांच बजे मारहरा के आरएबी कॉलेज पर आकर संपन्न हुई। कस्बे में यात्रा के आने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पालिकाध्यक्ष पति धीरेंद्र सिंह, इंजीनियर क्षितिज सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, डॉ. जयसिंह, भूदेव लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed