फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PWD siege of Xen, Hungama

पीडब्लूडी एक्सईएन का घेराव, हंगामा

Wed, 04 Nov 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 04 Nov 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
PWD siege of Xen, Hungama
पीडब्लूडी विभाग के इंजीनियरों की समस्याओं को लेकर उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को विभाग के अधिशासी अभियंता वहीद बख्श का घेराव किया, और काफी समय तक हंगामा काटा। पदाधिकारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता इंजीनियरों के साथ अभ्रद व्यवहार करते हैं। इस पर अधिशासी अभियंता का कहना है कि इंजीनियरों की कुछ समस्याएं थीं, जिनका वार्ता कर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जेई व डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष बीके शर्मा ने बताया कि पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता पिछले काफी समय से उनके साथ अभ्रद व्यवहार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद महासंघ ने अप्रैल में एक बैठक आयोजित कर उनके साथ काम न करने का निर्णय लिया गया। इससे तिलमिलाए एक्सीएन ने उनके साथ विभागीय कार्यों में अड़चने डालना शुरू कर दीं। वे स्टोर इंचार्ज थे, लेकिन उनसे उसका भी चार्ज भी छीन लिया गया। इस दौरान उनके साथ कई बार अभ्रद व्यवहार किया। इसके चलते उन्होंने बुधावार को अपने प्रांतीय पदाधिकारियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस दौरान पदाधिकारियों ने हंगामा भी काटा। लेकिन, एक्सीएन ने अभद्रता के आरोपों का निराधार बताया है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर राय, कार्यकारी अध्यक्ष एलएन सचान, मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, मंडल सचिव शमशेर बहादुर, बाबर हुसैन अंसारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एसके शर्मा सहित आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed