फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Put the bodies of GT Road jam

शव रख जीटी रोड किया जाम

Tue, 17 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 17 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Put the bodies of GT Road jam
सोमवार की देर सायं गांव धुमरी स्थित पेट्रोल पंप के पास ओवरलोड सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। राशिद खां (16) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और दो अन्य लोग बच गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने व धमकी मिलने पर आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल के सामने शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। थाना पुलिस व एसडीएम पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया। लगभग दो घंटे बाद यातायात पूरी तरह सुचारु हो सका। जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन




थाना नयागांव के गांव सराय अगहत निवासी राशिद खां पुत्र सलीम खां कसबा में ही तनवीर खां के लोहे के गेट बनाने के कारखाने में काम करता था। परिवारीजनों का आरोप है कि सोमवार को कारखाना संचालक धमकाकर बेटे को लोहे की सरिया लेने के लिए एटा ले गया। सरिया लेने के बाद संचालक दूसरी गाड़ी से आ गया और राशिद को ट्रैक्टर से भेज दिया। राशिद के साथ गांव के ही नन्ने और नसीब भी थे। ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड थी और चालक नशे में था। सायं लगभग सात बजे थाना जैथरा के गांव धुमरी स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर राशिद की मौत हो गई, जबकि तीनों बच गए और मौके से भाग गए। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, वहीं कारखाना मालिक उन्हें धमकी दे रहा था। इससे आक्रोशित लोगों ने सुबह लगभग 10 बजे जीटी रोड पर शव रखकर व ईंटें बिछाकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर आधा घंटा बाद जाम खोल दिया। राशिद की मां हजीना ने चालक और कारखाना मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed