{"_id":"69e51b0de47d8854be0307b1","slug":"purchase-of-gold-silver-and-vehicles-etah-news-c-163-1-eta1002-149416-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोना-चांदी और वाहनों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोना-चांदी और वाहनों की खरीदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। अक्षय तृतीया पर रविवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। सर्राफा बाजार, कपड़ा, ऑटोमोबाइल शोरूम व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए।
अक्षय तृतीया पर इस बार आभूषण बाजार में खास उत्साह है। सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद भी हल्के वजन के आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की मांग सबसे अधिक रही। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहकों भीड़ रही। व्यापारी प्रमोद गुप्ता के अनुसार इस बार पारंपरिक सिक्कों और सोने की ईंटों की अपेक्षा डायमंड ज्वेलरी की मांग में वृद्धि हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में विशेष छूट दी गई जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला।
शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए भारी आभूषण सेटों की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। अक्षय तृतीया के दिन अधिकांश ग्राहक डिलीवरी लेने और शगुन के रूप में चांदी के बर्तन खरीदने पहुंचे। गोल्ड की तुलना में चांदी खरीदने का रुझान अब भी मजबूत बना हुआ है। व्यापारियों का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ऑफर, छूट व आसान फाइनेंस सुविधाओं के चलते ऑटोमोबाइल बाजार में रिकॉर्ड बिक्री के संकेत मिले हैं।