फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Puppet police - administration of SP : Rajvir

पुलिस-प्रशासन सपा की कठपुतली: राजवीर

Mon, 29 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 29 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Puppet police - administration of SP : Rajvir
 प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों भाजपाई क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह की अगुवाई में सड़कों पर उतर आए। ग्रीन गार्डन में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने पैदल और ेेबाइक पर बैठकर जुलूस निकाला। बाद में कचहरी स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई करते प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में एकत्रित हुए। मेहता पार्क, घंटाघर, गोदाम चौकी, गांधी मार्केट कचहरी होता हुआ जुलूस धरनास्थल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। जुलूस में सबसे आगे सांसद राजवीर सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हरनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता चल रहे थे। वहीं कार्यकर्ता भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके चलते जीटी रोड पर कुछ देर के लिए जाम के हालात भी बने।
विज्ञापन

भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि उप्र में जब से सपा की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। दिन दहाड़े, लूट, हत्याएं, महिलाओं के साथ दुराचार, अवैध कब्जे, डकैती, जहरखुरानी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन समाजवादी पार्टी की कठपुतली बनकर रह गया है। पुलिस थानों में सपा के लोगों के इशारों पर मुकदमें दर्ज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में हुई बेमौसम ओलावृष्टि में किसानों की फसलें चौपट हो गईं जिससे किसान बर्बाद हो गया। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 777 करोड़ रुपये एक मुश्त किसानों को मुआवजे के लिए दिया, लेकिन गांवों में 90 प्रतिशत सपा के लोगों को मुआवजा दिया गया। लेखपालों ने भी अपनी मनमानी की। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पंचायत चुनाव प्रभारी डॉ. दिनेश वशिष्ठ, रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि गांव व देहात में बिजली का बुरा हाल है। उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश में युवा बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। गोकशी की घटनाएं भी प्रदेश में खूब हो रही हैं। मजदूर, छात्र-छात्रा विरोधी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कराए जाने की मांग की और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संचालन जिला सदस्यता प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद था। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, प्रतेंद्र पाल सिंह, कुवेर सिंह अंगरिया, हंसराज सिंह, देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, अग्रिम जैन, धीरेंद्र सोलंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed