फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Public outrage over the attack against soldiers

सैनिकों पर हमले के विरोध में जनता का आक्रोश

Mon, 19 Sep 2016 06:32 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
अमर ब्ययूराो एटा Updated Mon, 19 Sep 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
Public outrage over the attack against soldiers
सैनिकों पर हमले के विरोध में जनता का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के उरी सेक्टर में आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों से देश के लोगों की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। घटना के विरोध में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किए। अधिवक्ताओं ने पाक पीएम का पुतला फूंक नारेबाजी की। दर्जनों विद्यालयों एवं संस्थाओं में शहीद सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा कराई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट से लेकर बाजार तक, स्कूलों से लेकर अन्य संस्थाओं तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने कलम बंद हड़ताल कर पाक पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इनका पुतला फूंका। इसके बाद एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कहा कि अब पाक के विरुद्ध कार्रवाई का समय आ गया है। साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान से मुक्त कराना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान बार अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी, महासचिव राकेश यादव मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने जीटी रोड स्थित कचहरी मोड़ पर नवाज शरीफ का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष चोब सिंह बघेल, दिनेश यादव, पूर्व सैनिक राजेंद्र यादव, इरफान अली, अनिल सोलंकी, जयवीर सिंह, एकेश लोधी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज में सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों में निदेशक डा. रामनिवास यादव, प्रधानाचार्य दुर्वेश यादव मौजूद थे। आरएलसीएस इंटर कालेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को नमन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरावली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बच्चों ने मौन रखकर शहीद की आत्मा शांति की प्रार्थना की।  
 
पाक से अब आरपार की लड़ाई करनी होगी: पवेंद्र सिंह
जलेसर (ब्यूरो)। भाजपा नेता पवेंद्र सिंह पम्मी ने कहा कि आए दिन हमलों से अच्छा है कि पाक से आर पार की लड़ाई हो जाए।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वम्भरदयाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना को पाक पर आक्रमण की खुली छूट देनी चाहिए। क्षत्रिय नेता पहलवान वीरेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि हर हाल में पाक को सबक सिखाना होगा। लोधी महासभा के रामजीलाल राजपूत ने कहा कि भारत को एक बार फिर 1965, 1971 की तरह सबक सिखाना होगा। वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पाकिस्तान को उसके  घर में ही औकात बताने की मांग की।

 
भारत सरकार सेना को पाकिस्तान पर आक्रमण करने की छूट दे ताकि हमारे सैनिक उन्हें उनके घर में घुसकर ही मारें और पाक अधिकृत कश्मीर को भी उनके कब्जे से छीन लें।
- कैप्टन सत्यदेव सिंह, पूर्व सैनिक
 
भारत सरकार को सैनिकों की शहादत एवं देश की जनता के आक्रोश को देखते हुए पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए। अब आतंकी वारदातों को बर्दाश्त करना कायरता होगी।
- गंगा सिंह आर्य, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed