Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Protests against the agricultural agreement with the US and the lathi-charge on students.
{"_id":"6a6258fdbdda4eb3e90b4d7e","slug":"protests-against-the-agricultural-agreement-with-the-us-and-the-lathi-charge-on-students-etah-news-c-163-1-eta1013-153866-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अमेरिका से कृषि समझौते और छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अमेरिका से कृषि समझौते और छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, प्रदर्शन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
Link Copied
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने बृहस्पतिवार को एटा सदर तहसील में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित समझौते और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने भारत सरकार से अमेरिका के साथ समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि यह समझौता देश के किसानों और कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सभी जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे महापंचायत सहित बड़ा आंदोलन चलाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान तय किया गया कि अमेरिका समझौते और छात्र उत्पीड़न के मुद्दों पर गांव-गांव जाकर किसान, नौजवान और मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में सक्रिय साथियों को जोड़कर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।