{"_id":"61bccfa012668329b228db0c","slug":"protest-somewhere-there-was-a-demonstration-somewhere-etah-news-agr5182148149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध - कहीं प्रदर्शन तो कहीं किया गया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध - कहीं प्रदर्शन तो कहीं किया गया अनशन
विज्ञापन
जलेसर में जुलूस निकालते सफाईकर्मी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शुक्रवार का दिन हड़ताल और प्रदर्शनों के नाम रहा। निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। इस बीच बैंक संबंधी कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को असुविधा उठानी पड़ी। हालांकि बैंकों की ओर से एटीएम में कैश डलवाए जाने से धन निकासी की समस्या कम रही। उधर, नगर पालिका के सफाई कर्मी वेतन न मिलने पर हड़ताल पर रहे। जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। वहीं कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता तथा एससी प्रमाणपत्रों के लिए धनगर समाज के लोग भूख हड़ताल पर बैठे। अनशन पर बैठक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दो दिन में 150 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित
एटा। निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रही। दो दिनों में कुल मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। इस बीच बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक के सामने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध जताया। इस दौरान केनरा बैंक के क्षेत्रीय सचिव प्रभात कुमार, सहायक क्षेत्रीय सचिव हेमंत कुमार, अवधेश सिंह, आरसेटी निदेशक हेमंत कुमार, अमन शुक्ला, प्रतीक वार्ष्णेय, आशुतोष, बलवीर, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
एटा और जलेसर में सफाईकर्मियों ने खोला मोर्चा
एटा/जलेसर। नगर पालिका और एटा के सफाईकर्मी वेतन की मांग को लेकर प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। कूड़ा न उठने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। एटा नगर पालिका परिषद के 280 स्थायी सफाई कर्मचारियों को अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है। शुक्रवार को पालिका में ईओ का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होता है, सफाई कार्य बंद रहेगा। इस दौरान राजू विद्यार्थी, बालकपूर, मुकेश पहलवान, बिट्टो, लक्ष्मी, पूरन सिंह, अन्नू, प्रफुल आदि कर्मी मौजूद रहे। शहर की आबादी के हिसाब से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध, सेवाप्रदाता कर्मचारियों का चार माह के वेतन का भुगतान करने, दो साल के एरियर व बोनस का भुगतान आदि सात मांगें गिनाईं। ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ कर्मचारियों का वेतन अभी भेजा जा रहा है, शेष का महीने के अंत तक दे दिया जाएगा। शासन से ग्रांट आने तक कर वसूली की धनराशि से वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
जलेसर में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने चार अगस्त को छह सूत्री मांगपत्र पालिका में दिया था। चार माह बीतने के बाद भी एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इसको लेकर सभी सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार करते हुए शहर में जुलूस निकाला और एसडीएम के नाम ज्ञापन सीओ इरफान नासिर खान को दिया। एलान किया कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। इस दौरान संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार बाल्मीक, महामंत्री नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, रवेंद्र आदि मौजूद रहे।
बनी सहमति, धनगर समाज के लोगों ने खत्म किया अनशन
एटा। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य 15 दिसंबर से कलक्ट्रेट में रात-दिन डेरा जमाए थे। 53 लोग भूख हड़ताल पर डटे थे। उनकी भूख हड़ताल और धरना शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रहा। उनका कहना था कि धनगर जाति के लोगों के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने में अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। दोपहर बाद वहां एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिवकुमार पहुंचे। लिखित आश्वासन दिया कि 20 दिसंबर को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में धनगर प्रतिनिधि मंडल के ासथ बैठक की जाएगी। जिसमें सभी एसडीएम व तहसीलदार को बुलाया जाएगा। इसके बाद सहमति बन गई और अधिकारियों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र धनगर, चोब सिंह धनगर, अरविंद धनगर, तहसीलदार, मनोज, सुनीता धनगर एड., पीपी सिंह, नीरज, सुखवीर, राजेंद्र, उमेश, रामादेवी, भावना, साधना, वीनेश, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल 16वें दिन खत्म
एटा। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन खत्म हो गई। कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन व हड़ताल समाप्त कराई। आशा कार्यकर्ताओं ने दो दिसंबर को चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल और कलक्ट्रेट में धरना शुरू किया था। इससे पहले आपकी आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडेय, महासचिव शिप्रा सक्सेना, मीडिया प्रभारी रचना त्रिवेदी ने आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

सिविल लाइन में प्रदर्शन करते बैंककर्मी ।संवाद- फोटो : ETAH