फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   protest for adhar card

आधार कार्ड न बनने पर हंगामा

Tue, 23 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 23 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
protest for adhar card

विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने के लिए कम्यूनिटी हॉल में लगाए गए शिविर में लोगों के आसानी से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे। फार्म लेने के लिए ही कई दिनों से लोग चक्कर लगा रहे है। कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद लोगों को फार्म नहीं मिल पा रहे। सोमवार को शिविर में फैली अव्यवस्थाओं से लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने कम्यूनिटी हॉल में हंगामा किया। इसके अलावा माल गोदाम चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर जाम नहीं लगने दिया।



16 दिसंबर से आधार कार्ड बनाने का कार्य कम्यूनिटी हॉल में चल रहा है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के एक ही स्थान पर आधार कार्ड बनने के कारण अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। लोगों की संख्या के हिसाब से प्रशासन ने शिविर में व्यवस्थाएं नहीं की है। यहां पांच कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। इन पर सुलभता से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे। लोग घंटों लाइन में लगे रहते है, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन पाते।
विज्ञापन




तीन दिन से चक्कर लगा रही हूं। फार्म लेने के लिए कई घंटे लाइन में भी लगती हूं, लेकिन अभी तक फार्म प्राप्त नहीं हुआ है।
- कुसुमा, कल्यानपुर



आधार कार्ड शिविर में तमाम अव्यवस्थाएं फैली हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन का ध्यान नहीं है। अव्यवस्थाओं से लोगों में आक्रोश फैल रहा है।
- चंदनिया, नदरई




घने कोहरे एवं ठंड के बीच सुबह सात बजे से लाइन में लगी हूं। दोपहर डेढ़ बजे तक फार्म प्राप्त नहीं हुआ। बाद में फार्म खत्म होने की कहकर वापस कर दिया।
- लता, हनौता




27 से वार्डवार बनेंगे आधार कार्ड
जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी के निर्देश पर 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक कैंप में वार्डवार आधार कार्ड बनाए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसंबर को कासगंज नगर के वार्ड नंबर 1 व 2 के, 28 को वार्ड 3 व 4 के, 29 को वार्ड 5 व 6 के, 30 को वार्ड 7 व 8 के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। एक जनवरी को वार्ड 9 व 10 के, दो को वार्ड 11 व 12 के, तीन को वार्ड 13 व 14 के, पांच को वार्ड 15 व 16 के, छह को वार्ड 17 व 18 के, सात को वार्ड 19 व 20 के, आठ को वार्ड 21 व 22 के, नौ को वार्ड 23 व 24 के और 10 जनवरी को वार्ड 25 एवं छूटे हुए व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed