फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Proper arrangements should be made for the identification and treatment of malnourished children: DM

कुपोषित बच्चों की पहचान व उपचार की हो समुचित व्यवस्था : डीएम

Sun, 01 May 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Proper arrangements should be made for the identification and treatment of malnourished children: DM
सकीट पीएचसी पर लगाई गई स्टॉल पर कर्मचारियों से जानकारी करते डीएम।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगरीय व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने पीएचसी सकीट पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाएं परखीं। कहा कि कुपोषित बच्चों की पहचान और उनकी समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं। मेलों में गर्भावस्था, प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया की रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएं कैसी दी जा रही हैं, इसका जायजा लिया। एमओआईसी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि ओपीडी की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान की जानकारी देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल भी लगाए गए। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, तहसीलदार सीपी सिंह, बीडीओ अनुज मिश्र आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed