{"_id":"600db5ba8ebc3e328f3aecb1","slug":"programm-in-etah-on-up-foundation-day-etah-news-agr47787511","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका: सांसद हरनाथ यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका: सांसद हरनाथ यादव
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते राज्यसभा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तीन दिनों तक चलने वाले उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का शुभारंभ रविवार को जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में हुआ। शुभारंभ राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के कार्यवाह राजपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा नए भारत ने निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है।
रविवार को जिला पंचायत में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पहुंचे सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कृषि विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य, बेसिक, उद्योग, माटीकला, आईसीडीएस, सामाजिक वानिकी, नगरीय विकास, श्रम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन आदि द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉल का निरीक्षण किया। डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, किसान एवं युवाओं का विकास करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक एवं गीतों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद के प्रतिभावान बच्चे यूपी दिवस में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकते है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
संचालन जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह ने किया। त्रमांत सेवा समिति के सचिव शिवकुमार ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, प्राचार्य डायट जितेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण रहे। जलेसर में तहसील मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में यूपी स्थापना दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, अवागढ़ कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, सकरौली कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह, भाकियू भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेधावियों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों, किसानों, उद्यमियों, युवा खिलाड़ी, महिलाओं सहित अन्य कर्मचारियों, अधिकारियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक कार्यालय, पशुपालन विभाग, जीएमडीआईसी, बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, समाज कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आदि के कुल 70 से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यूपी स्थापना दिवस पर जनेश्वर मिश्र हॉल में राष्ट्रगान गाते मौजूद लोग ।संवाद- फोटो : ETAH

लेसर में यूपी स्थापना दिवस पर मंचासीन अधिकारी ।संवाद- फोटो : ETAH