फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Production of electricity should be done as soon as possible in the thermal project

Etah News: तापीय परियोजना में जल्द से जल्द हो बिजली का उत्पादन

Fri, 01 Sep 2023 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 01 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Production of electricity should be done as soon as possible in the thermal project
एटा। मलावन में जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का निर्माण अंतिम दौर में हैं। अधिकारियों का मानना है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार की देर शाम विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल यहां पहुंचे। उन्होंने रात को ही परियोजना के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


जवाहर तापीय परियोजना का निर्माण सपा शासनकाल से हो रहा है। छह वर्ष से अधिक का समय परियोजना के निर्माण में बीत चुका है। कार्य अब अंतिम दौर में चल रहा है। रेल लाइन बिछाने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिससे परियोजना में काेयला आसानी से पहुंच सके। वहीं अन्य कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द परियोजना में बिजली का उत्पादन होने लगे।
विज्ञापन

वहां की व्यवस्था और कार्यों को देखने के लिए शुक्रवार की देर शाम विद्युत निगम के चेयरमैन तापीय परियोजना में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिले में बिजली की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी की। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के महाप्रबंधक अजय कटियार ने बताया कि निगम के चेयरमैन व्यवस्थाओं को देखने के लिए आए हैं। कल भी उनका दौरा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed