फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Procrastination half hour arrived a train from Bareilly

आधा घंटा बिलंब से पहुंची बरेली से आने वाली ट्रेन

Wed, 12 Aug 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 12 Aug 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
Procrastination half hour arrived a train from Bareilly
 बरेली-कासगंज के बीच ट्रेनों का संचालन मंगलवार को शुरू हो गया। शुभारंभ के अगले दिन ह बुधवार को बरेली से आने वाली ट्रेन आधे घंटे विलंब से पंहुची। वहीं बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन की पावर बदलते समय कप्लिंग में खराबी आ गई। इसे दुरुस्त कराने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कासगंज-बरेली के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। मंगलवार को दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हुआ। इससे यात्रियों का अच्छा खासा आवागमन रहा। बुधवार सुबह बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन 55343 समय से रवाना हुई। बरेली के ओर से आने वाली ट्रेन 55344 आधा घंटा विलंब से कासगंज पहुंची। इसके बाद बरेली की ओर दूसरी ट्रेन 55345, जिसे दोपहर 1.45 मिनट पर बरेली के लिए रवाना होना था की कप्लिंग में खराबी आ गई। रेलवे कर्मियों ने इसे ठीक करने के प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। इसके बाद दूसरी पावर मंगाकर ट्रेन से जोड़ा गया। इससे प्रक्रिया में लगभग 55 मिनट का समय लग गया। इसके बाद ट्रेन बरेली के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed